मझगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभुकों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. इस दौरान सभी प्रधानमंत्री आवास लाभुकों को तेजी से आवास पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया.
चाईबासा (आर्यावर्त संवाददाता) जिले में पीएम आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभुकों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. निरीक्षण मझगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो ने किया. इस दौरान सभी प्रधानमंत्री आवास लाभुकों को तेजी से आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए गये. पंचायत में भ्रमण के क्रम में उन्होंने लाभुकों के लिए बनाए जा रहे 18-19/19-20 के प्रधानमंत्री आवास में मानक के तहत हो रहे कार्य की भी जांच की. लाभुकों को उन्होंने कहा कि जिनके पैसे खाते में आ गए हैं. उन्हें 15 दिन के अंदर पीएम आवास पूरा करने का निर्देश दिया है. बीडीओ ने पीएम आवास लाभुकों से कहा कि समय सीमा पर काम पूर्ण करें. आवास का पैसा निकासी कर गलत कार्यों में उपयोग नहीं करें. अगर आवास अधूरा पाया जाता है तो कार्रवाई भी की जा सकती है. पीएम आवास में शौचालय निर्माण के भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर अंचल निरीक्षक दिलीप सरकार पंचायत सचिव अकबर अंसारी, पंचायत मुखिया दिवाकर नायक, लाभुक भगतु पिंगुवा, बहादुल सिंह पिंगुवा आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें