दिल्ली विश्वविद्यालय के नए सत्र के लिए आठ से 30 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 29 मई 2020

दिल्ली विश्वविद्यालय के नए सत्र के लिए आठ से 30 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

du-registration-from-30-june
नयी दिल्ली, 28 मई, कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नए सत्र के लिए आठ से 30 जून तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार छात्र नौ अगस्त तक बोर्ड रिजल्ट के नंबर अपडेट कर सकेंगे। डीयू की पहली कटऑफ 11 अगस्त और पांचवीं कटऑफ तीन सितंबर को जारी होगी। छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन आठ जून को सुबह 10 बजे से खुलेंगे जो 30 जून शाम पांच बजे बंद होंगे। एनटीए 27 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा लेगा और इसका रिजल्ट 14 अगस्त को जारी होगा। शेड्यूल पर विश्वविद्यालय की स्थायी समिति शुक्रवार को फैसला लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: