रांची थोक वस्त्र विक्रेता संघ प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2020

रांची थोक वस्त्र विक्रेता संघ प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से

cloath-businessman-meet-cm-hemant-soren
रांची (आर्यावर्त संवाददाता) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को  झारखंड मंत्रालय में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार रांची का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य सरकार द्वारा झारखंड में अब तक कपड़ा व्यापार को संचालन करने की अनुमति नहीं देने से कपड़ा व्यवसायियों को हो रहे कठिनाइयों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री से  राज्य में वस्त्र दुकानों को प्रारंभ करने की अनुमति देने का निवेदन किया गया। मौके पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एवं झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण लोहिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ रांची के अध्यक्ष श्री अनिल जालान, मानद सचिव श्री विक्रम खेतावत, पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज पोद्दार, रेडीमेड संघ के श्री रोहित पोद्दार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: