झारखंड में लगातार दूसरे दिन मिले 400 से अधिक संक्रमित, दो ने कोरोना से हारी जंग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

झारखंड में लगातार दूसरे दिन मिले 400 से अधिक संक्रमित, दो ने कोरोना से हारी जंग

400-corona-affected-jharkhand
रांची, 23 जुलाई, झारखंड के अलग-अलग जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन नोवेल कोरोना वायरस के 400 से अधिक पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार को पार कर गया है वहीं दो अन्य संक्रमित की मौत से महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 67 हो गयी है। प्रदेश सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों के सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 6545 स्वाब सैंपल की जांच में 403 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे पूर्व बुधवार को भी प्रदेश में 439 कोरोना संक्रमित मिले थे।

कोई टिप्पणी नहीं: