बिहार : शशि रंजन यादव को पटना टाउन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

बिहार : शशि रंजन यादव को पटना टाउन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया

shshi-ranjan-yadav-congress
पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी को मजबूत करने के उद्देश्य से पटना सहित पांच जिलों में नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को इन बदलावों की सूची जारी की। इन नियुक्तियों में जातिगत गणित का भी ध्यान रखा गया है। साथ ही पार्टी के बिहारी क्षत्रपों को भी संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।  आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस के कर्मठ नेताओं के बल पर संगठन को धारधार नेतृत्व देने वालों को जिला संभालने का जिम्मेवारी दी गयी है।शशि रंजन यादव को पटना टाउन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री यादव मंडल कमीशन से सुर्खियों में आए बीपी मंडल के पौत्र हैं। भागलपुर में पार्टी ने फिर परवेज जमाल पर ही भरोसा जताया है। वहां अभयानंद झा और बिपिन बिहारी यादव कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

शेखपुरा के नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुंदर सहनी होंगे। भोजपुर में श्रीधर तिवारी को पार्टी ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह को नवादा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बंगाली पासवान वहां कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने सभी नव मनोनीत अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों को बधाई देते कहा है कि पार्टी को आप सबों से बहुत उम्मीद है, आशा है आप सब पार्टी के पैमाने पर खरे उतरेंगे तथा अपने-अपने जिले में कांग्रेस को मज़बूत करनें का काम करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, कौकब कादरी,विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, संगठन प्रभारी ब्रजेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव, कांग्रेस नेत्री जया मिश्र, सुबोध कुमार, सौरव कुमार सिंहा, अशफर अहमद, आदि नेताओं ने सभी नये अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों को हार्दिक बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: