मेदिनीनगर, 27 जुलाई, झारखंड में पलामू जिले के हरिहरगंज और पीपरा में सोमवार को बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर को पलामू के हरिहरगंज थानांतर्गत पीपरा में जब किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे उसी समय तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज हरिहरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है।
सोमवार, 27 जुलाई 2020
पलामू में बिजली गिरने से दो की मौत, तीन घायल
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें