कैलाश मानसरोवर मार्ग पर 85 प्रतिशत काम पूरा : गडकरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2020

कैलाश मानसरोवर मार्ग पर 85 प्रतिशत काम पूरा : गडकरी

85-percent-work-done-on-kailash-mansarovar-gadkari
नयी दिल्ली, 03 अगस्त, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि कैलाश मानसरोवर के राजमार्ग का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह मार्ग उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से होकर जा रहा है। गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि चारधाम परियोजना पर काम पूरी गति से चल रहा है। इस परियोजना की लागत करीब 12,000 करोड़ रुपये है। मंत्री ने कहा, ‘‘ पिथौरागढ़ से होकर जाने वाले कैलाश मानसरोवर राजमार्ग का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक बार जब यह पूरा हो जाएगा तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिथौरागढ़ के रास्ते मानसरोवर ले जाउंगा।’’ गडकरी ने हाल ही में धारचूला से लिपुलेख के लिए सड़क संपर्क तैयार करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की तारीफ की थी। इस मार्ग को आम तौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के नाम से जाना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: