पटना : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाए जाने की सूचना है। वे मौजूदा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर पार्टी को बिहार में जिताने के लिए काम करेंगे। जानकारी के अनुसार श्री फडणवीस बीते दिन बिहार में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में भी शामिल हुए थे। कुछ दिनों में ही उनके नाम की घोषणा हो जाएगी। श्री देवेंद्र फडणवीस के बिहार आने की खबरों पर भाजपा नेता डॉ सीपी ठाकुर ने कहा कि वह बेहतर नेता हैं और चुनाव में बढ़िया काम करते हैं। इधर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने भी गुरुवार को हुई भाजपा कोर कमेटी के बैठक की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व CM फडणवीस भी शामिल हुए थे।
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020
बिहार : देवेंद्र फडणवीस होंगे बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी!
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें