नयी दिल्ली, छह अगस्त, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है। श्री मुर्मू 14वें कैग प्रमुख होंगे। वह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। श्री मुर्मू की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने के दिन से मानी जायेगी। केन्द्र सरकार की तरफ से गुरुवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी। कैग प्रमुख का कार्यकाल नियुक्ति से छह वर्ष अथवा 65 वर्ष से कम उम्र तक माना जाता है। उन्होंने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। वर्ष 1985 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गुजरात में काम कर चुके हैं जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले श्री मुर्मू वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि ठीक एक वर्ष पहले पांच अगस्त 2019 काे केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35ए को निरस्त कर इसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।
गुरुवार, 6 अगस्त 2020
जी.सी. मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें