खिताब जीतकर दुनिया के नंबर एक गोल्फर बने थॉमस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2020

खिताब जीतकर दुनिया के नंबर एक गोल्फर बने थॉमस

justine-thomas-no-one-golfer
मेम्फिस, 03 अगस्त, स्टार गोल्फर जस्टिन थॉमस रविवार को फेडएक्स सेंट ज्यूड आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीतकर जून 2018 के बाद पहली बार दुनिया के नंबर एक गोल्फर बन गए। थॉमस ने गत चैंपियन ब्रूक्स कोपका को पछाड़कर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। थॉमस ने अंतिम दौर में पांच अंडर 66 के स्कोर से कुल 13 अंडर 267 के स्कोर से खिताब जीता। उन्हें करियर का 13वां पीजीए टूर खिताब जीतने के लिए एक करोड़ पांच लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। थॉमस इससे पहले 2018 में चार हफ्ते के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे।

कोई टिप्पणी नहीं: