मधुबनी : कांग्रेस सदस्यों का वर्चुअल मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

मधुबनी : कांग्रेस सदस्यों का वर्चुअल मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

maadhubnai-congress-vedio-confrencing
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आज मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, प्रखण्ड अध्यक्षों,प्रदेशप्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व पार्षद,पूर्व प्रत्यासियो,मोर्चा संगठन के अध्यक्षो एवम कार्यसमिति के सदस्यों का वर्चुअल मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ,जिसमे प्रमुखरूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सह बिहार प्रभारी श्री अजय कपूर जी,प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा जी, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व  मंत्री,श्री श्याम सुंदर सिंह जी,कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ अशोक राम जी,डॉ समीर कुमार सिंह जी,पूर्व मंत्री श्री कृपा नाथ पाठक जी भाग लिए। बैठक में मुख्यरूप से जिला में बाढ़, कोरोना,डिजिटल सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव पर गम्भीर समीक्षा बिहार प्रभारी अजय कपूर जी ने किए।प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा जी ने डिजिटल सदस्यता एवम विधानसभा चुनाव पर निर्देश प्राप्त हुआ।  जिला अध्यक्ष,प्रो शीतलाम्बार झा ने इन सभी बिंदुओं पर मजबूती से जिला में बाढ़, कोरोना पर बिहार सरकार की विफलता को उजागर किया साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान को मधुबनी जिला में सफल बनाया जाएगा,जिलापदधिकारीयो,प्रखंड के अध्यक्षों, बरिष्ट नेताओं एवम सदस्यता अभियान से जुड़े साथियों के सहयोग से पूरे बिहार में मधुबनी जिला अग्रणी रहने का घोषणा किया,प्रो झा ने विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी मिथिलांचल के मधुबनी जिला में काफी मजबूत स्थिति में है लगातार जनहित के मुद्दों एवम बिहार सरकार की विफलता एवम मधुबनी के विकास को लेकर मुखर संघर्ष करती रही है,लोगों में कांग्रेस के प्रति जागरुकता आई है,पार्टी नेतृत्व यदि गठवन्धन अन्य दलों से करती है तो मधुबनी जिला में बराबरी का गठजोड़ करें जिससे की हमारे कांग्रेस के साथी मजबूती से लड़ सके।हमारी मांगों को हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवम सभी कार्यकारी अध्यक्षों ने भी सहमति दिया है एवम केंद्रीय नेतृत्व को अवगत भी कराए। इस अवसर पर जिला से मनोज मिश्रा,सुल्तान अहमद,किशोर कुमार झा,संजय मिश्रा,दीपक सिंह,मो सब्बीर,पवन यादव,आनंद कुमार झा,मीना देवी,कुशवाहा,सुबोध मंडल,कौशल किशोर चौधरी, कृष्ण कुमार झा,मो साबिर,सुनील कुमार झा,आकिल अंजुम,विजय कुमार झा भोला,मो ग्यासुद्दीन, अशोक सिंह,धीरेंद्र झा,विजय कुमार राउत,बिपिन कुमार झा,पीताम्बर झा,रामएकबाल पासवान,समरजीत सिंह,मीनू पाठक,गंगाधर पासवान नवेन्द्र झा,दशरथ झा,डॉ सरोज कुमार झा,अनिता यादव,डॉ राज कुमार झा,रामप्रसाद यादव,सुरेश चंद्र झा,रमन, मुकेश पप्पू,आलोक झा,मो रेहान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: