मधुबनी : युवा काँग्रेस ने नीतीश कुमार का किया पुतला दहन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

मधुबनी : युवा काँग्रेस ने नीतीश कुमार का किया पुतला दहन

nitish-putla-daahan-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 21 अगस्त को झंझारपुर में बिहार प्रदेश युवा काँग्रेस श्री गूँजन पटेल के ऊपर पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से किये गए लाठीचार्ज और गिरप्तारी के खिलाफ बिहार प्रदेश युवा काँग्रेस के सचिव प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में दर्जनों युवा काँग्रेस कर्तकर्ताओ ने आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया  ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव युवा काँग्रेस नेता अमरीश रंजन पांडे ने कहा कि पिछले दिनों पटना स्थित बीपीएससी कार्यलय के सामने वर्ष 2018 में सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा का परिणाम प्रकाशित में विलंब को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा काँग्रेस और सैकड़ो छात्रों के ऊपर सरकार के इशारों पर किये गए लाठीचार्ज  दुर्भाग्यपूर्ण हैं तथा किये गए गिरफ्तार साथियों को सरकार अविलंब रिहा करे। मौके पर मधुबनी जिला महिला काँग्रेस अध्यक्ष आभा पांडे,आनंद झा ,नीतीश झा, वीरेंद्र झा, कौशल राजपूत,कुंदन राय,बबलू कुमार,निशांत भास्कर, नरेंद्र झा,विष्णु प्रकाश,गौतम कुमार ,विकाश कुमार,शाहिद एवं अन्य साथी भी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं: