मधुबनी : सैकड़ों लोगों ने भाकपा-माले ज्वाइन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 अगस्त 2020

मधुबनी : सैकड़ों लोगों ने भाकपा-माले ज्वाइन किया

people-join-cpi-ml-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) रहिका और बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बिभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाकपा-माले का लाल झंडा थामा। जिसमें प्रमुख है,राम चंद्र यादव,हरेराम मंडल,उत्तम चंद्र झा,नवीन झा और बिजय कुमार झा। भाकपा ( माले) में शामिल होने बाले कामरेडों को पार्टी के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने पार्टी के झंडे के साथ शपथ करवाया। उन्होंने ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश बचाने के नाम पर देश बेचने का काम लगातार करते जा रही है। बिहार की नीतीश मोदी सरकार जनता और खासकर गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ जो धोखा धड़ी कर सामंतों और धनवानों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में इसे सबक सिखाना है। मौके पर रहिका प्रखंड माले सचिव अनिल कुमार सिंह,प्रेम कुमार झा,नवीन कुमार और मनीष मिश्रा मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: