नयी दिल्ली, 15 अगस्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की खातिर सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कोविंद ने देश के 74वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर इंडिया गेट स्थित ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ जाकर शहीदों को पुष्पांजलि दी। उनकी आगवानी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। राष्ट्रपति ने बाद में ट्वीट करके कहा, “भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर होने के नाते मुझे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाने और उन वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सम्मान मिला जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।” उन्होंने लिखा है, “इन शहीदों का भारत सदा आभारी रहेगा। जय हिन्द।”
शनिवार, 15 अगस्त 2020
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर कोविंद ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें