प्रिया मल्लिक का ‘सोहर’ गीत रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 अगस्त 2020

प्रिया मल्लिक का ‘सोहर’ गीत रिलीज

priya-mallik-sohar-release
मुंबई 10 अगस्त, रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ फेम प्रिया मल्लिक का नया गीत ‘सोहर’ रिलीज कर दिया गया है।कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जानी-मानी फिल्मकार अपूर्वा बजाज ने ‘सोहर’ गीत का निर्माण किया है। प्रिया ने गाने को अपनी आवाज दी है। पंकज नारायण एवं अथ भक्ति द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत का संगीत युवा संगीतकार एल.के. लक्ष्मीकांत ने तैयार किया है।‘सोहर’ एक पारंपरिक भोजपुरी गीत है जो घर में बच्चों के जन्म पर गाया जाता है। प्रिया मल्लिक के गाये इस गीत को श्री कृष्ण के जन्मदिन पर यानी कृष्ण जन्माष्टमी पर उनकी बधाई के रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रिया मल्लिक का यह पहला भोजपुरी प्रोजेक्ट है जो दुनिया भर के सभी महत्वपूर्ण म्यूजिक ओटीटी प्लेटफार्म पर सुना जा सकता है

कोई टिप्पणी नहीं: