नयी दिल्ली, 28 अगस्त, खेल रत्न बनने जा रही स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट और द्रोणाचार्य बनने जा रहे उनके कोच ओम प्रकाश दहिया कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति शनिवार को वर्चुअल माध्यम से देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड सहित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। विनेश 2018 के राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। विनेश ने 2019 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए देश को कोटा दिलाया है। वह अब तक ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं। विनेश का कोरोना टेस्ट सोनीपत में हुआ था। इस बीच विनेश के कोच ओम प्रकाश दहिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दहिया को शनिवार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाना है। इंदौर के अर्जुन अवार्डी पहलवान और जाने-माने कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने विनेश के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते कहा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाये और अपने कोच के साथ अभ्यास पर लौटे हैं, ऐसी कामना भगवान से करता हूं।
शनिवार, 29 अगस्त 2020
खेल रत्न विनेश और उनके कोच दहिया कोरोना से संक्रमित
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें