घरेलू उड़ानों की संख्या डेढ़ हजार के करीब पहुँची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 सितंबर 2020

घरेलू उड़ानों की संख्या डेढ़ हजार के करीब पहुँची

1500-local-flights-start
नयी दिल्ली 19 सितंबर, घरेलू यात्री उड़ानों की संख्या शुक्रवार को डेढ़ हजार के करीब पहुँच गई। यात्रियों की संख्या भी 1.4 लाख से अधिक रही। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को 1,468 यात्री उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 1,40,122 यात्रियों ने सफर किया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में ये आँकड़े साझा करते हुये लिखा कि भारतीय विमानन क्षेत्र लगातार ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने 25 मार्च से देश में सभी प्रकार के नियमित यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। गत 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू करने की अनुमति दी गई थी। अब 60 प्रतिशत तक यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: