झारखंड : लोहरदगा में चार पशु तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

झारखंड : लोहरदगा में चार पशु तस्कर गिरफ्तार

animal-smuggler-arrested-jharkhand
लोहरदगा, एक सितंबर, झारखंड के लोहरदगा में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोहरदगा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुडू-रांची मार्ग पर पशु तस्करों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि 23 पशुओं से भरा ट्रक कुडू-रांची मार्ग से जा रहा था उसी दौरान सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने कार्रवाई की। पशुओं सहित ट्रक को जब्त कर लिया एवं ट्रक के चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उनकी पहचान अभी नहीं बतायी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: