दरभंगा : पूर्व विधान पार्षद बिनोद चौधरी ने MSU को दिया समर्थन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

दरभंगा : पूर्व विधान पार्षद बिनोद चौधरी ने MSU को दिया समर्थन

binod-chaudhry-support-msu
दरभंगा (आर्यावर्त संवाददाता)  मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दो नेता "उज्जवल एवं नीरज " पिछले 3 दिनों से जन समस्याओं को लेकर बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। एम०एस०यू० के कुछ छात्रों की सूचना पर पूर्व विधान पार्षद  बिनोद चौधरी तुरंत बहादुरपुर प्रखंड पहुंचकर अनशनकरी दोनों नेताओं से और उनके समर्थकों से मिले तथा BDO, CO एवं PO को तुरंत उनकी जायज मांगों को मांगने एवं अनशन तुड़वाने को कहा। मांगो की पूर्ति की दिशा में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कार्यवाही शुरू कर दी। एमएसयू कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय में भी विभिन्न अवसरों पर जायज मांगों को लेकर संघर्ष करते हुए पूर्व से ही देखने वाले बिनोद चौधरी ने अपना नैतिक समर्थन भी दिया। शिक्षक नेता मणिकांत चौधरी एवं छात्र नेता गौतम झा इत्यदि भी मौजूद थे।।

कोई टिप्पणी नहीं: