मधुबनी : जिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान के इनरौलरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 सितंबर 2020

मधुबनी : जिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान के इनरौलरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

congress-meeting-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) आज दिनांक 5 ,9 ,2020 को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यलय में जिलापदधिकारियों, प्रखण्ड के अध्यक्षों,मोर्चा संगठन के अध्यक्षो,कार्यसमिति के सदस्यों एवम सदस्यता अभियान के इनरौलरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने की कार्यक्रम में प्रमुखरूप से चार बिंदुओं पर बिचार विमर्श किया गया,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित बिहार क्रांति महासम्मेलन जो विधानसभा स्तरीय होने जा रहा है,मधुबनी जिला के प्रथम फेज में 5 विधानसभा हरलाखी, बेनीपट्टी, लौकहा, बाबूबरही, फुलपरास का वर्चुअल रैली दिनांक 9 , 9 ,2020 को निर्धारित किया गया है,जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवम बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवम पदाधिकारी भाग लेंगे,इन विधानसभा के लगभग 100 जगहों पर आयोजित करने का फ़ैसला किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओ को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।


2 , डिजिटल सदस्यता अभियान पर गंभीर चर्चा हुई साथ ही इस महीना के अंत तक जिला में जोरदार अभियान चलाकर खासकर युवाओ,किसानों,मजदूरों,सहित सभी वर्गों में कार्यकर्ता भर्ती किया जाएगा एवम जिला के लक्षय को पूरा करने का फैसला किया।
3 ,आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का जोरदार प्रदर्शन करने के लिए जिला से अधिकत्तम सीट पर लड़ने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम प्रदेश कांग्रेस कमिटी से आग्रह किया गया ।
4 , सीट का चयन एवम पैनल देने के लिए जिला अध्यक्ष को अधिकृति किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षक ,चिंतक,भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रदांजलि दी गई एवम उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर बिस्तार से जिला अध्यक्ष प्रो शीतलम्बर झा ने चर्चा किए कार्यक्रम में प्रमुखरूप से भाग लेने बालो में ज्योतिरामन झा,मनोज मिश्रा,शिब नाथ ठाकुर,कौशल किशोर चौधरी, मो हासीम,ललन कुमार झा,रणधीर सेन,रघुनाथ झा,राजा,ऋषिदेव सिंह, अनुरंजन सिंह,अखिलेश्वर झा,गणेश झा,शुभंकर झा,सुरेश चंद्र झा,मो लतीफ,महादेव झा,गंगाधर पासवान,विपिन कुमार झा,नबेन्द्र झा,नित्यानंद झा,सुरेंद्र महतो,मुकेश कुमार झा,आलोक कुमार झा,डॉ सरोज कुमार झा,गुंजन राम,कृष्णदेव मंडल,बिनय कुमार झा,धनेश्वर ठाकुर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

कोई टिप्पणी नहीं: