राजगढ़, 15 सितंबर, मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का आज तड़के निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री दांगी को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। बताया गया है कि हृदयाघात के चलते उनका निधन हुआ। श्री दांगी को कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरएंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल में चार पांच दिन पहले भेजा गया था। वहां पर इलाज के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आ गया था। लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण उनका इलाज चल रहा था। इस बीच आज तड़के उनका निधन हो गया। श्री दांगी की पार्थिव देह आज शाम तक ब्यावरा लाए जाने की उम्मीद है।
मंगलवार, 15 सितंबर 2020
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें