राष्ट्रीय रक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान विवि विधेयक लोकसभा में पारित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 सितंबर 2020

राष्ट्रीय रक्षा और फॉरेंसिक विज्ञान विवि विधेयक लोकसभा में पारित

defence-and-forensic-university-bill-passed
नयी दिल्ली 20 सितंबर, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित दो अलग-अलग विधेयक रविवार को लोकसभा में पारित हो गये। ये दोनों विधेयक इसी वर्ष 23 मार्च को सदन में पेश किये गये थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण संसद का बजट सत्र समय से पहले समाप्त हो जाने के कारण उस समय पारित नहीं कराये जा सके थे। राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 को बिना चर्चा के सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक के उद्देश्य एवं कारण संबंधी बयान में बताया गया है कि गुजरात के गाँधीनगर स्थित गुजरात फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और दिल्ली स्थित लोक नायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय अपराध एवं फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान को राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा दिया जायेगा। इससे इन संस्थानों में शिक्षा और सुविधाओं के विकास में भी मदद मिलेगी। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक, 2020 के तहत गुजरात के गाँधीनगर स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जायेगा। यह एक बहु-विधा विश्वविद्यालय होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: