बेगूसराय : दो साल से जारी है जीडीपी में गिरावट : यशवंत सिन्हा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

बेगूसराय : दो साल से जारी है जीडीपी में गिरावट : यशवंत सिन्हा

last-two-yers-gdp-faling-yashwant-sinha
बेगूसराय : चुनाव आयोग द्वारा तय समय पर ही बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के संकेत के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है। इस बीच भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आज बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार के गलत नीतियों के वजह से ही देश की जीडीपी आज बहुत ही अधिक नीचे गिरी है। मालूम हो कि वर्तमान में भारत की जीडीपी 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। 



उन्होंने वर्तमान वित मंत्री द्वारा दिए गए बयान देश की जीडीपी गिरना भगवान का अभिशाप है। इस बयान पर भी उन्होंने कहा कि दो साल से जीडीपी में गिरावट हो रही थी। वहीं भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिन्हा ने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में विर्धम की सरकार है। इसका बहुत जल्द खात्मा होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भारतीय सब लोग पार्टी इस बार बिना कोई गठबंधन के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: