आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगी नयी शिक्षा नीति : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगी नयी शिक्षा नीति : राजनाथ

new-education-policy-will-make-indiaa-self-dipendent-rajnath
नयी दिल्ली 16 सितम्बर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विश्वास व्यक्त किया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल के आधार पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के देश के संकल्प को पूरा करेगी।श्री सिंह ने आज यहां खेल और युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा नयी शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि देश में युवाओं की बड़ी संख्या है और भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक हैं। “ युवा हमारी वह ताकत हैं, जिनकी मदद से हम बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं” उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली ऐसी नीति है जिसमें ढाई लाख ग्राम पंचायतों, 6600 ब्लाकों और 676 जिलों की भागीदारी रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: