रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना के कारण निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना के कारण निधन

state-railway-minister-suresh-aghadi-passes-away
नयी दिल्ली 23 सितंबर, संसद के मानसून सत्र के पहले जांच में कोरोना विषाणु से संक्रमित पाये गये रेल राज्य मंत्री सुरेश चेन्नाबासप्पा अंगड़ी का आज रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं। उन्हें 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका एम्स में उपचार चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने रात करीब आठ बजे अंतिम श्वास ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने श्री अंगड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: