पंजाब में अब केवल रविवार को रहेगा लॉकडाउन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

पंजाब में अब केवल रविवार को रहेगा लॉकडाउन

sunday-lock-down-punjab
चंडीगढ़, नौ सितंबर, पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के सभी 167 निगम शहरों में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा। शनिवार को कोई लॉकडाउन नहीं होगा। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन की कुछ पाबंदियों में ढील देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह राज्य में निगम क्षेत्रों में रात साढ़े नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक सभी गैर जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही निषिद्ध रहेगी। हालांकि जरूरी गतिविधियों एवं सेवाओं जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर परिवहन, माल उतारने, बसों, ट्रेनों और विमानों से उतरने के बाद व्यक्तियों की अपने गंतव्यों की यात्रा मान्य रहेगी। स्वास्थ्य, कृषि, डेयरी, बैंक, एटीएम आदि जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भी अनुमति होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: