रांची, 15 सितंबर, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी और न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया। मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी एवं न्यायमूर्ति दीपक रोशन को अदालत के व्हाइट हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दोनों को उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अदालत में अब कुल 17 न्यायाधीश हो गए हैं। अभी भी यहां आठ न्यायाधीशों के पद रिक्त हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के महापंजीयक अंबुज नाथ ने हिंदी व अंग्रेजी में न्यायाधीशों का नियुक्ति पत्र पढ़़ा। दोनों को फरवरी 2019 में उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
मंगलवार, 15 सितंबर 2020
झारखंड उच्च न्यायालय को मिले दो नये न्यायाधीश
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें