विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्तूबर 2020

विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

foreign-exchange-on-recored-level
मुंबई 18 अक्टूबर, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के पांच अरब डॉलर से अधिक बढ़ने से 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 550 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि हुई है। इससे पहले 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.74 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 508.78 अबर डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.60 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.64 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.48 अरब डॉलर पर रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं: