मार थोमा समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्तूबर 2020

मार थोमा समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन

jojaf-mar-thoma-passes-away
पथानमथिट्टा (केरल) 18 अक्टूबर, मार थोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का रविवार तड़के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे और साल 2007 से मार थोमा ईसाई समुदाय के प्रमुख थे। उनका जन्म 27 जून 1931 को हुआ था। उम्रदराज संबंधित बीमारी की वजह से वह एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां आज तड़के सुबह करीब 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष जून के प्रारंभ में जोसेफ मारथोमा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर समारोहों का श्रीगणेश किया था। मार थोमा ईसाई समुदाय के बड़ु सारे संख्या में अनुयायी हैं और जोसेफ मार थोमा की पहचान दूरदृष्टि और करुणा के साथ मानवता की भलाई के लिए सदैव खड़े रहने के तौर पर थी। मार थोमा सीरियन चर्च केरल में स्थित एक सुधारित प्राच्य सीरियाई चर्च है। 

कोई टिप्पणी नहीं: