अर्नब को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में किया गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

अर्नब को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में किया गिरफ्तार

arnab-arrest
मुंबई, 04 नवंबर, मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया । पुलिस ने इससे पहले अर्नब को आज सुबह उनके घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने अर्नब को आर्किटेक्ट अन्वय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। आर्किटेक्ट अन्वय ने मई 2018 में आत्महत्या की थी। अन्वय ने अपने सुइसाइड में आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उसने अर्णब पर 5.40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का उल्लेख किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: