नयी दिल्ली, 03 नवंबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के कोढ़ा और किशनगंज की सभाओं में उमड़े जन सैलाब में मंगलवार को लोगों के चेहरे पर कुशासन से मुक्ति का जज्बा साफ झलक रहा था इसलिए उन्हें भरोसा है कि इस बार राज्य की सत्ता में बदलाव आएगा।श्री गांधी ने इन सभाओं से लौटने के बाद ट्वीट किया “आज की जन सभाओं में बिहार ने एक बार फिर अपने जज़्बे से ये साफ़ कर दिया है कि झूठ और कुशासन अब और नहीं। चाहे नौजवान हों, बुज़ुर्ग या माताएँ-बहनें, सबके चेहरे पर एक बेहतर कल की आशा थी। आप इतनी भारी संख्या में हमसे मिलने आए, इसके लिए धन्यवाद।” कांग्रेस नेता ने आज सुबह बिहार जाने से पहले कहा, “आज बिहार के कुछ ज़िलों में वोटिंग का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने।” गौरतलब है कि बिहार में दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर आज ही वोट पड़े। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ था और अंतिम चरण में सात नवंबर को बाकी 78 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे तथा 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
बुधवार, 4 नवंबर 2020
बिहार : कुशासन से मुक्ति का जज्बा साफ झलक रहा : राहुल गाँधी
Tags
# देश
# बिहार
# बिहार चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार चुनाव
Labels:
देश,
बिहार,
बिहार चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें