पलामू में कुएं में गिरने से किसान की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

पलामू में कुएं में गिरने से किसान की मौत

farmer-died-in-well
मेदिनीनगर (झारखंड) 27 नवम्बर, पलामू जिले के हुसैनाबाद थानान्तर्गत बराही गांव में शुक्रवार को कुएं में गिर जाने से एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 42 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें उसका शव गांव से बाहर कुंए में तैरता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: