न लालू को जमानत मिली, न राजद को मिलेगी सत्ता : सुशील मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

न लालू को जमानत मिली, न राजद को मिलेगी सत्ता : सुशील मोदी

neither-lalu-bail-nor-government-sushil-modi
पटना 06 नवंबर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने झारखंड उच्च न्यायालय के चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि बढ़ाने को लेकर राजद पर कटाक्ष किया और कहा कि न श्री यादव को जमानत मिली और न ही विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सत्ता ही मिल पाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि श्री लालू प्रसाद यादव 1000 करोड़ रुपये के चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं। वे अब मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टलने के साथ जैसे 09 नवंबर को उनके जमानत पर छूटने के दावे की हवा निकल गई, वैसे ही महागठबंधन के सत्ता में आने और एक झटके में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के हवा-हवाई दावे भी झूठे साबित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: