नयी दिल्ली, 14 नवंबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने जिन मूल्यों के साथ देश की समृद्धि की नींव रखी उन्हें संरक्षित करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए। श्री गांधी ने ट्वीट किया, “भारत आज अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह दूरदर्शी थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ हमारे देश की नींव रखी। इन मूल्यों को संरक्षित रखने का हर हाल में प्रयास करना होना चाहिए।”इससे पहले वह पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन गए और पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शनिवार, 14 नवंबर 2020
राहुल गाँधी ने 131वीं जयंती पर किया नेहरू को नमन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें