मधुबनी : विद्यापति पुष्पांजलि एवम श्रदांजलि कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 नवंबर 2020

मधुबनी : विद्यापति पुष्पांजलि एवम श्रदांजलि कार्यक्रम का आयोजन

tribute-to-vidyapati-madhubani
रहिका/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  मिथिला,मैथिली के लिए संकल्पित,मैथिल समाज,रहिका द्वारा महान विश्व कवि बाबा विद्यापति स्मृति के अवसर पर विद्यापति चौक,रहिका अवस्थिति विद्यापति टावर के प्रांगण में पुष्पांजलि एवम श्रदांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।।  कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी से सम्मानित बरिष्ट कवि उदय चंद्र झा ,विनोद, ने किया । सर्वप्रथम बाबा विद्यापति के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवम पुष्पांजलि कर श्रदांजलि अर्पित कर उन्हें शिद्दत से मैथिल समाज के कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया ,मिथिला एवम मैथिली के लिए उनके अवदान चिर स्मरणीय है उनके भक्ति भाव से साक्षात देवों के देव महादेव भी अविभूत हुए। कार्यक्रम के संयोजन संस्था के महासचिव प्रो शीतलाम्बर झा ने किया।इस अवसर पर प्रमुखरूप से कमल नाथ झा,शशिधर झा,कामेश्वर कामत,भवेश कुमार झा,विजय कुमार मिश्र,बिमल कुमार झा,उदय नारायण झा,बचनु कामत,जितेंद्र साफी, किशोर झा,अर्जुन ठाकुर,कृष्ण कुमार साह,गोबिंद यादव,राजेन्द्र यादव,अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा,रंजन झा,नवीन झा,अवधेश झा,धुरन यादव,देव् नारायण साह,अनिल झा,संतोष चौरसिया, शंकर ठाकुर,कुशे कामत,मधु राय, चंद्र किशोर मंडल,लालन मंडल,मुरारी झा,मो भन्ना,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: