कोरोना से झारखंड में पांच की मौत, 181 नये संक्रमित मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

कोरोना से झारखंड में पांच की मौत, 181 नये संक्रमित मिले

181-covid-jharkhand
रांची, 01 दिसंबर, झारखंड के अलग-अलग जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 181 नये मामले की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 109332 हो गयी है वहीं, पांच अन्य कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी। झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 27307 स्वाब सैंपल की जांच में 181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं: