झारखंड में एक दिन में कोविड-19 के 189 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 दिसंबर 2020

झारखंड में एक दिन में कोविड-19 के 189 नये मामले

189-covid-case-in-jharkhand
रांची, 13 दिसंबर, झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,11,366 हो गयी है। इस अवधि में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई जिससे मृतकों की संख्या 995 पर स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 1,11,366 संक्रमितों में से 1,08,761 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1,610 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। इसमें बताया गया कि आज कुल 22,463 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 189 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 78, पलामू में 15 और बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में 12-12 लोग संक्रमित पाये गये।

कोई टिप्पणी नहीं: