ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पर बनेगी फिल्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 दिसंबर 2020

ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद पर बनेगी फिल्म

movie-on-vishwanathan-anand
मुम्बई : शतरंज के खेल में भारत का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथ आनंद के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ आनंद की बायोपिक के लिए निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विश्वनाथ आनंद ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि आनंद के किरदार में किस अभिनेता को चुना जाएगा, इस बात का फैसला अभी नहीं हो सका है। जानकारी हो कि भारत में शतरंज के खेल में विश्वनाथन आनंद का नाम सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। विश्व शतरंज में आनंद उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्हें विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है। आनंद पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार राजीव गांधी खेल रत्न का पुरस्कार भी मिला है। हालांकिआक्रामक अंदाज में चेस खेलने के लिए मशहूर और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को चेस के प्रति आकर्षित करने वाले विश्वनाथन आनंद ने शुक्रवार को अपना 51वां जन्मदिन चेन्नई में मनाया था। इस दौरान उनकी ओर से भी इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

कोई टिप्पणी नहीं: