नयी दिल्ली 29 दिसंबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और एक महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि उसे किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी की नहीं बल्कि पूंजीपति मित्रों की चिंता है। श्री गांधी ने ट्वीट किया "युवा पर बेरोज़गारी की मार जनता पर महंगाई का अत्याचार,किसान पर ‘मित्रों’ वाले क़ानूनों का वार, यही है मोदी सरकार।" इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की जिसमें लिखा है कि नवंबर में 35 लाख लोगों से छीन गईं नौकरियां। देश में रोजगार घटा बेरोजगारी बढ़ी
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020
बेरोजगारी, किसान आंदोलन को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर हमला
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें