भ्रष्टाचार मिटाने का आह्वान किया नायडू ने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

भ्रष्टाचार मिटाने का आह्वान किया नायडू ने

remove-corruption-naidu
नयी दिल्ली 09 दिसंबर, उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने भ्रष्टाचार मिटाने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह समाज में मानवीय संवेदना और संस्कारों को समाप्त कर देता है। श्री नायडू ने बुधवार को यहां एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय जीवन से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए समाज को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ मैं अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर, हमारे राष्ट्रीय जीवन से इस कुवृत्ति को मिटाने का आह्वान करता हूं। भ्रष्टाचार समावेशी आर्थिक विकास के लिए बाधा है तथा यह दुर्बल वर्गों को विकास से वंचित रखता है। समाज में मानवीय संवेदना और संस्कारों को समाप्त कर देता है।” 

कोई टिप्पणी नहीं: