नवंबर 2020 में खुदरा महंगाई 6.93 प्रतिशत पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

नवंबर 2020 में खुदरा महंगाई 6.93 प्रतिशत पर

retail-inflation-6.93
नयी दिल्ली 14 दिसंबर, बाजार में आवक बनी रहने से नवंबर 2020 में खुदरा मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 6.93 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 7.61 प्रतिशत रहा था। सरकार के सोमवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में खुदरा मुद्रास्फीति की दर अनाज में 2.32 प्रतिशत, मांस मछली में 16.67 प्रतिशत, अंडा 20.26 प्रतिशत, दुग्ध उत्पाद में 4.98 प्रतिशत, तेल एवं वसा में 17.86 प्रतिशत, फल में 0.27 प्रतिशत, सब्जी में 15.63 प्रतिशत, दाल दलहन में 17.91 प्रतिशत, चीनी 0.88 प्रतिशत, मसाले में 10.68 प्रतिशत और तैयार खाद्य पदार्थ में 4.57 प्रतिशत रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: