शशिकला ने सजा कम करने का किया अनुरोध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 2 दिसंबर 2020

शशिकला ने सजा कम करने का किया अनुरोध

shashikala-request-to-reduce-punisment
बेंगलुरू, दो दिसम्बर, तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला ने सजा कम करने और जेल से जल्द रिहाई का अनुरोध किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शशिकला आय से अधिक सम्पत्ति मामले में चार साल की जेल की सजा काट रही है। बेंगलुरू की विशेष अदालत में 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने के बाद परापन्ना अग्रहारा केन्द्रीय कारागार में बंद शशिकला के 27 जनवरी 2021 को रिहा होने की उम्मीद है। उनके एक करीबी ने बताया कि उन्होंने जल्द रिहा होने के लिए अपनी सजा कम करने की अपील की है। जेल अधिकारियों ने उनका अनुरोध उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। सूत्र ने कहा, ‘‘ उन्होंने जेल की सजा कम करने का अनुरोध किया है और विचार करने के लिए उसे विभाग के प्रमुख के पास भेज दिया गया है।’’ अधिकारियों ने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: