हरियाणा में कोविड-19 से और चार लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

हरियाणा में कोविड-19 से और चार लोगों की मौत

4-died-in-hariyana-by-covid
चंडीगढ़, पांच जनवरी, हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक संक्रमण के कुल 2,927 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 259 नए मामले आने के साथ ही अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,63,571 हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार, आज झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल और फरीदाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल 2,692 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जबकि 2,57,952 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में बीमारी से ठीक होने की दर 97.87 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं: