गोवा में कोरोना वायरस के 69 नए मामले आए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

गोवा में कोरोना वायरस के 69 नए मामले आए

69-covid-case-in-goa
पणजी, एक जनवरी, गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 69 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 51,135 पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में किसी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा। संक्रमण के कारण कुल 739 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 78 और मरीज संक्रमण से उबरे जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 49,466 हो गई है। गोवा में 930 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। अधिकारी ने बताया, " 1463 नए नमूनों की जांच की गई है। कुल 4,00,669 नमूनों की जांच की जा चुकी है।"

कोई टिप्पणी नहीं: