दिल्ली में आठ रोहिग्या पकड़े गये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 जनवरी 2021

दिल्ली में आठ रोहिग्या पकड़े गये

8-rohingya-arrested-in-delhi
नयी दिल्ली, 17 जनवरी, वैध दस्तावेज दिखा पाने में नाकाम रहने पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से आठ रोहिंग्या को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से छह रोहिंग्या को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। इन लोगों को यहां एक हिरासत केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को त्रिपुरा से छह संदिग्ध रोहिंग्या के इस महीने की शुरूआत में ट्रेन से दिल्ली आने की सूचना मिली थी। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में दो रोहिंग्या अवैध रूप से रहते पाये गये और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ‘‘ गिरफ्तार किये गये ये दोनों व्यक्ति म्यामां के रहने वाले हैं।’’

कोई टिप्पणी नहीं: