मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय मनाया गया गणतंत्र दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जनवरी 2021

मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय मनाया गया गणतंत्र दिवस

madhubani-congress-flag-hoist-republic-day
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 72 वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में हर्सोउल्लास के साथ जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा  आज ही के दिन 19 50 को हमलोग पूर्ण गणतंत्र घोषित हुए और अपना संविधान बना। हमारे पूर्वजों ने सैकड़ो वर्षो की गुलामी से मुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद,खान अब्दुल गफ्फार खान,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ राजेन्द्र प्रसाद,नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद,भगतसिंह, डॉ भीमराव आंबेडकर आदि महानायको के ने देशवासियों को नेतृत्व किए और लाखो कुर्वानी के बाद देश आजाद हुआ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के नेतृत्व एवम महात्मा गांधी जी के मार्गदर्शन में देश चौमुखी विकास के पथ पर चल पड़ा,कोई भी क्षेत्र चाहे,कृषि,उद्योग, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, सहित सभी क्षेत्रों में देश आज आत्मनिर्भर है,हम परमाणु सम्पन्न राष्ट्र है,मंगलग्रह सहित अनेको उल्लेखनीय कार्य हमने किया है,आज भारत दुनिया के तीसरी महाशक्ति है,हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश है जो हमे कांग्रेस ने दी है। कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दो दो प्रधानमंत्री को बलिदान दिया है ,यह स्वर्णिम इतिहास है।  इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से ज्योतिरामन झा,ऋषिदेव सिंह,मनोज मिश्रा,मो आकिल अंजुम,अधिवक्ता वासुदेव झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,दिग्विजय सिंह,प्रो इश्तिहाक अहमद,तैयब अंसारी,बिपिन कुमार झा,मो साबिर अहमद,अनुरंजन सिंह,आभा पांडेय,मायानंद झा,मो तौफीक अहमद,फ़ैज़ी आर्यन, धनेश्वर ठाकुर,बिनय झा,अनिसुर रहमान,प्रो योगेंद्र झा,अमर ठाकुर,विजय कुमार राउत,मुकेश कुमार झा,अनिल चन्द्र झा,उदय कांत झा,ललन सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं: