बिहार : पुलिस में दिखेगी अब किन्नर और ट्रांसजेंडरों की फौज। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

बिहार : पुलिस में दिखेगी अब किन्नर और ट्रांसजेंडरों की फौज।

trans-gender-in-bihar-police
अरुण कुमार ( बेगूसराय ) सूत्रों की मानें तो बिहार सरकार ने अब पुलिस में किन्नरों की बहाली करने की सोच ली है।इस संबंध में राज्य सरकार ने संकल्प जारी कर दिया है कि बिहार पुलिस में किन्नर या ट्रांसजेंडर समुदाय की बहाली का रास्ता अब पूरी तरीके से साफ हो गया है। बिहार पुलिस में सिपाही और अवर निरीक्षक के पदों पर किन्नरों की होगी सीधे नियुक्ति।गृह विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है कि सिपाही संवर्ग के लिए नियुक्ति का अधिकार पुलिस अधीक्षक को होगी,जबकि अवर निरीक्षक के लिए नियुक्ति का अधिकार पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के पदाधिकारी के पास होगा।सिपाही एवं पुलिस अवर निरीक्षक संवर्ग में प्रत्येक 500 विज्ञापित पद पर एक पद ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षित किया गया है।इस पद के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा। आगे आपको बताते चलें कि 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में ट्रांसजेंडरों की संख्या करीब 41000 थी।किन्नरों की नियुक्ति के लिए शैक्षणिक अहर्ता सिपाही तथा पुलिस अवर निरीक्षक संवर्ग के अनुसार ही होगी।शारीरिक दक्षता परीक्षा का मापदंड संबंधित संवर्ग के महिला अभ्यर्थियों के समान ही होगा।अभ्यर्थियों को बिहार राज्य का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र भी देना अनिवार्य होगा।इस तरह से बिहार में अब किन्नरों की फौज जगह जगह दिखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: