मुंबई, 04 जनवरी, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ‘धूम 4’ में विलेन का किरदार निभाती नजर आ सकती है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म धूम 4 बनाने की चर्चा काफी समय से हो रही है। चर्चा है कि दीपिका इस फिल्म में लेडी खलनायक की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यशराज बैनर 'धूम 4' में दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश चोरनी के कैरेक्टर में पेश करने का फैसला किया है। दोनों के बीच शूटिंग डेट्स को लेकर बातचीत हो रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। गौरतलब कि धूम सीरीज की फिल्मों में विलेन का किरदार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 ऋतिक रौशन और धूम 3 में आमिर खान ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया।
सोमवार, 4 जनवरी 2021
‘धूम 4’ में विलेन का किरदार निभायेगी दीपिका पादुकोण
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें