बिहार : जदयू ने बनाई 41 प्रवक्ता व 39 लोकसभा प्रभारी की जम्बोटीम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

बिहार : जदयू ने बनाई 41 प्रवक्ता व 39 लोकसभा प्रभारी की जम्बोटीम

jdu-annonuce-jumbo-team
पटना : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जदयू में सांगठनिक बदलाव जारी है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के बाद आज जदयू ने लोकसभा प्रभारी व सभी जिलों में प्रवक्ता नियुक्त किया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में सभी नए चेहरों को जगह दी गई है। जिलाध्यक्ष बनाने में जदयू ने पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समेत कई नए लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इनमें से पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर का अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संतोष निराला को बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शेखपुरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा तथा घोषी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा को जहानाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: