मुंबई, 01 जनवरी, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली फिल्म 'त्रिभंगा' का टीजर रिलीज हो गया है। काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म त्रिभंगा का टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। इस टीजर में काजोल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। काजोल ने टीजर के साथ ही 15 जनवरी को फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की भी जानकारी दी है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस ने ही किया है। फिल्म की कहानी रेणुका शहाने ने लिखी है और वही इस फिल्म में का निर्देशन भी कर रही हैं। काजोल के अलावा तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। तीनों महिलाओं के अपने सपने हैं और लाइफ को जीने का अपना ही ढंग है। तीनों महिलाएं अलग-अलग पीढ़ी की हैं। ऐसे में उनके बीच कुछ मतभेद भी हैं। इन्हीं विरोधाभासों के बीच यह पूरी कहानी घूमती है।
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021
काजोल की त्रिभंगा का टीजर रिलीज
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें